Skip to main content

व्हाट्सएप पर ब्रॉडकास्ट लिस्ट (प्रसारण सूची) क्या होती है और ब्रॉडकास्ट लिस्ट (प्रसारण सूची) कैसे बनाई जाती है? उसके क्या फायदे है?

व्हाट्सएप पर ब्रॉडकास्ट लिस्ट (प्रसारण सूची) क्या होती है और ब्रॉडकास्ट लिस्ट (प्रसारण सूची) कैसे बनाई जाती है? उसके क्या फायदे है?
व्हाट्सएप पर ब्रॉडकास्ट लिस्ट (प्रसारण सूची) क्या होती है और ब्रॉडकास्ट लिस्ट (प्रसारण सूची) कैसे बनाई जाती है? उसके क्या फायदे है?

नमस्कार मित्रो!
बहुत सी बार ऐसे मोके आते है जब आपको कोई मैसेज, फोटो या विडियो और लिंक बहुत से लोगो को एक साथ पहुंचाना चाहते है। आपने आप से हर बार उन लोगो को चुनना एक मेहनत वाला कम हो जाता है। इसका एक सबसे बढ़िया उदाहरण है: कोई त्योहार।
जब भी कोई त्योहार या विशेष दिन आता है तो आप आपने सभी कांटैक्टस को शुभकामनाएँ और बधाई संदेश पहुँचते होंगे और हर बार सब कांटैक्टस को एक एक करके चुनते होंगे। यही पर ब्रॉडकास्ट लिस्ट काम आती है। ब्रॉडकास्ट लिस्ट की मदद से आप अधिकतम २५६ लोगो की एक लिस्ट बना सकते है। जैसे ही आप उस लिस्ट में कोई मैसेज भेजते है, वो मैसेज उस लिस्ट के सभी कांटैक्टस के पास पहुँच जाता है।
आप जितनी चाहे उतनी लिस्ट बना सकते है और एक कांटैक्ट को जितनी चाहे उतनी लिस्ट में जोड़ सकते है पर ध्यान रखे उन्ही लोगो को ब्रॉडकास्ट लिस्ट में जोड़े जिनके पास आपके मोबाइल नंबर सेव होंगे क्योंकि ब्रॉडकास्ट लिस्ट के मैसेज सिर्फ उन्ही कांटैक्टस को डेलीवर होंगे जिनके पास आपका मोबाइल नंबर सेव होगा। इसका एक फायदा भी है, आप पता कर सकते है किस किस के आपके मोबाइल नंबर सेव है।
अगर आप जानना चाहते है की कैसे आप ब्रॉडकास्ट लिस्ट से यह पता कर सकते है किसी के पास आपका मोबाइल  नंबर सेव है या नही , यहाँ पर क्लिक कर लेख पढे और पता करे à कैसे पता करे की किसी के पास आपका मोबाइल नंबर सेव है? या फिर यूट्यूब पर यह विडियो देखे जिसे अब तक ४० हज़ार लोगो ने देखा और फायदा पाया है à [यूट्यूब विडियो] कैसे पता करे की किसी ने आपके मोबाइल नंबर सेव किये है | प्रवीण सिसोदिया की विडियो
ब्रॉडकास्ट लिस्ट की मदद से आप अपने बिजनेस का प्रचार भी कर सकते है और अपने ग्राहको को नए ऑफरस के बारे में बता सकते है।
यह तो थी ब्रॉडकास्ट लिस्ट के बारे में जानकारी और उसके फायदे, आप में आप लोगो को बताऊँगा की कैसे आप ब्रॉडकास्ट लिस्ट बना सकते है।
1. सबसे पहले अपने मोबाइल में व्हाट्सएप खोले। 


2. व्हाट्सएप खोलने के बाद ऑप्शन मेनू खोले ( दाएँ (सीधे हाथ) तरफ सबसे उपर जो तीन खड़ी बिन्दु है, उससे ऑप्शन मेनू खुलता है)।

3. ऑप्शन लिस्ट में से दूसरे विकल्प नया प्रसारण (New broadcast list) पर क्लिक करे।

4. यहाँ पर आपको अपने सारे कांटैक्टस की सूची मिलेगी। उन सभी लोगो को चुने जिन्हे आप ब्रॉडकास्ट लिस्ट में जोड़ना चाहते है। आप दाई तरफ सबसे ऊपर से किसी कांटैक्ट को खोज भी सकते है। घबराए ना, व्हाट्सएप किसी भी कांटैक्ट को इस के बारे में नही बताएगा।

5. आप दाई तरफ सबसे नीचे जो सही का निशान उस पर क्लिक करे।
6. आपकी ब्रॉडकास्ट लिस्ट या प्रसारण सूची तैयार।


7. अगर आप एक से ज्यादा सूची बनाते है , तो में आप लोगो को सुझाव दूंगा की आप उसे एक नाम दे।
8. नाम देने की लिए सबसे ऊपर “- प्राप्तकर्ता” पर क्लिक करे। इसके बाद आपके सामने ब्रॉडकास्ट लिस्ट या प्रसारण सूची की जानकारी खुलेगी। यहा पर दाई तरफ दिये पेन पर क्लिक करे।


9. क्लिक करने पर एक नयी स्क्रीन खुलेगी जिस पर आपसे प्रसारण सूची या ब्रॉडकास्ट लिस्ट को नाम देने का कहा जाएगा। नाम दर्ज करने के बाद "ठीक है" पर क्लिक करे।


--
अब आप जब भी इस ब्रॉडकास्ट लिस्ट या प्रसारण सूची में कोई संदेश पहुंचाएंगे, वो उसके सारे सदस्यो के पास पहुँच जाएंगे।

उम्मीद है आप लोगो को यह लेख पसंद आया होगा। ऐसे ही लेखो के लिए  मेरे यूट्यूब चैनल को यहाँ से subscribe करे --> प्रवीण सिसोदिया का यूट्यूब चैनल।
अन्य लेख पढे-


Comments

Popular posts from this blog

How to know Dae Bae directions easily?

If you are living in a Hindi speaking state then you must be often hearing the words dae (दाँए) and bae (बाएँ) which translates to right and left respectively. I was used to get confused between the two until I came across a simple trick through a Quora answer. I don't remember the author of the answer nor the question but I remember it was a survey question something like 'What are some awesome life hacks?' but the answer is with me as it solved one of my many miniature problems. You can use your hands to find the right direction. Make a circle with the thumb and index finger on both hands. Something like this will be formed: Dae (Right) Bae (Left) If you pay a little attention in the image you'll will notice that a 'd' is formed on the right hand while a 'b' on the left hand. D for Dae and B for Bae. I hope this will help you! Subscribe for more awesome post!

What is a broadcast list on WhatsApp and how to create a broadcast list? What are the benefits of creating a broadcast list?

What is a broadcast list on WhatsApp and how to create a broadcast list? What are the benefits of creating a broadcast list? इस लेख को हिन्दी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे à व्हाट्सएप पर ब्रॉडकास्ट लिस्ट (प्रसारण सूची) क्या होती है और ब्रॉडकास्ट लिस्ट (प्रसारण सूची) कैसे बनाई जाती है ? उसके क्या फायदे है ?   What is a broadcast list on WhatsApp and how to create a broadcast list? What are the benefits of creating a broadcast list? Hello friends, In our social life, there comes many instances when we want to share a particular message, image, video, document or link with many people and selecting the contacts each time is laborious work. The best example is festivals. On every festival or special occasion to wish and greet people we select all of them one by one. Here the concept of broadcast list helps. You can send message to many people simultaneously that too in personal message. In a broadcast list, you can add up to 256 people and whenever you send a messag